UPPCS 2023 PYQ Mains General Studies 4

खण्ड अ

प्रश्न 1. नैतिक अन्तर्दृष्टि से आप क्या समझते हैं? लोकसेवकों की नैतिक परिस्थिति में यह किस प्रकार सहायक हैं?

प्रश्न 2. सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 3. बालक अपने चतुर्दिक जो देखता है, उससे मूल्यों को सीखता है - इस कथन के आलोक में मूल्यों के निर्माण में परिवार और समाज की भूमिका की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 4. वैश्वीकरण के युग में राष्टों के मध्य शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय नीतिशास्त्र समय की मांग है। आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 5. सूचना का छिपाव सार्वजनिक पहुँच और भागीदारी को बाधित करता है।  इस कथन के आलोक में सरकार में सूचना साझा करने और पारदर्शिता के महत्व पप चर्चा करें।

प्रश्न 6. अभिवृत्ति के विभिन्न अवयवों का वर्णन काजिए तथा अभिवृत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों का विवेचन कीजिए।

प्रश्न 7. किन्हीं दो महत्वपूर्ण गुणों का विवेचना कीजिए जिन्हें आप लोक सेवक के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

प्रश्न 8. सिविल सेवकों के बीच उदारता और वस्तुनिष्ठता को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है अपना सुझाव दीजिए।

प्रश्न 9. सुशासन और प्रशासनन के लिए संवेगात्मक बुद्दि की भूमिका की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 10. लोक प्रशासन में सामाजिक प्रभाव की क्या भूमिका है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

खण्ड ब

प्रश्न 11. नैतिक शासन व्यवस्था से आप क्या समझते हैं उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 12. सार्वजनिक नीतियां बनाते समय एक सिविल सेवक को केवल जनता की भलाई पर ध्यान देना चाहिए और उन नीतियों को लागू करते समय उसमें संभावित अनापेक्षित परिणामों का अनुमान लगाने की दूरदर्शिता होनी चाहिए। क्या आप इस कथन से सहमत हैं अपने उत्तर के लिए युक्ति तथा प्रमाण प्रस्तुत कीजिए।

प्रश्न 13. क्या भगवद् गीता लोक सेवकों की नैतिक मार्गदर्शिका हो सकती है टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 14. नीतिशास्त्र में मानव कर्म से क्या तात्पर्य है मानव कर्म में नैतिकता के निर्धारक और परिणाम की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 15. राजीव एक आदर्शवादी है। उसका विश्वास है कि मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा है। एक दिन वह सरकारी नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जा रहा था। उसने सड़क पर एक व्यक्ति को गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पडे देखा जो सहायता मांग रहा था। कोई सहायता के लिए सामने नहीं आया। राजीव घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गया और उसके जीवन की रक्षा की। लेकिन इस कारण उसने सरकारी नौकरी प्राप्त करने के अवसर को खो दिया। उपर्युक्त परिस्थिति के प्रकाश में राजीव के निर्णय पर टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 16. लोक जीवन के मुख्य सिद्धान्त क्या हैं  उपयुक्ति उदाहरण के साथ समझाइये।

प्रश्न 17. वर्तमान समय में सोशल मीडिया का उपयोग जनता की राय को सकारात्मक या नकारात्मक तरीके से प्रभावित करने के लिए किया जाता है। एक लोकसेवक होने के नाते आप इस मुद्दे का समाधान कैसे करेंगे

प्रश्न 18. ज्ञान के अभाव में सत्यनिष्ठा कमजोर एवं बेकार है लेकिन सत्यनिष्ठा के अभाव में ज्ञान खतरनाक एवं भयानक है इस कथन से आप क्या समझते हैं। समझाइये।

प्रश्न 19. लोकसेव के द्वारा कर्तव्य निर्वहन न करना एक प्रकार का भ्रष्टाचार है क्याआप इस कथन से सहमत हैं तर्कसंगत व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 20. उन रणनीतियों का वर्णन करें जो सिविल सेवक परिवर्तन के प्रति प्रतिरोध को दूर करने के लिए नियोजित कर सकते हैं और नई नीतियों तथा पहलों का समर्थन करने के लिए हितधारकों को प्रभावी ढेग से राजी कर सकते हैं।