UPPCS 2023 PYQ Mains General Studies 2
प्रश्न 1. प्रस्तावना को भारतीय संविधान का दर्शन क्यों कहा जाता है?
प्रश्न 2. 42वें भारतीय संशोधन को संविधान का पुनः लेखन क्यों कहा जाता है?
प्रश्न 3. न्यायिक सक्रीयता के तीन दोषों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 4. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 72 के अंतर्गत राज्यपाल की क्षमादान का अधिकार राष्ट्रपति की अधिकार से किस प्रकार भिन्न है?
प्रश्न 5. पारदर्शिता एवं जवाबदेही एक दूसरे के पूरक हैं। टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 6. स्वयं सहायता समूह की संरचना और उनके कार्यों पर एक विश्लेषाणात्मक टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 7ै. सरकारी सेवा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) एक अनुप्रयोग है।
प्रश्न 8. सार्क की असफलता ने भारत को बिम्सटेक को सशक्त बनाने के लिए बाध्य किया।
प्रश्न 9. क्वाड में भारत की भागीदारी के औचित्य की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 10. समूह (जी -20) में भारत की अध्यक्षता का क्या महत्व है? विवेचना कीजिए।
खण्ड ब
प्रश्न 11. प्रधानमंत्री की बढ़ती शक्तियों और भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण करें। अन्य संस्थाओं पर इसका कैसे प्रभाव पड़ता है?
प्रश्न 12. भारत में संघीय ढाँचा विभिन्न राज्यों की विविध आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को कैसे समायोजित करता है? क्या इसके सम्मुख कुछ चुनौतियाँ भी हैं, यदि हैं, तो उसका समाधान कैसे किया जाता है?
प्रश्न 13. विवादों के समाधान के लिए, हाल के वर्षों में कौन से वैकल्पिक तंत्र उभरे हैं? वे कितने प्रभावी सिद्ध हुए हैं?
प्रश्न 14. उत्तर प्रदेश की विधान सबा में विधि - निर्माण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 15. भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुदृढ़ीकरण में सिविल सेवकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 16. उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबन्धन के से संबंधित विभिन्न पहलुओं की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 17. नागरिक अधिकार पत्र क्या है? नागरिकों के कल्याण में इसकी क्या भूमिका है?
प्रश्न 18. भारत विश्व नेतृत्व के लिए तत्पर है। इस कथन की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 19. भारतीय प्रवासी किस प्रकार अमेरिका में राष्ट्रीय हितों के संवर्धन में परिसम्पत्ति के रूप में उभरे हैै?
प्रश्न 20. वर्तमान में भारत पाक संबंध एक छलावा है। उन अन्तर्रनिहित समस्याओं को स्पष्ट कीजिए जो भारत पाक संबंधों में बार बार कटुता उत्पन्न करती है।
0 टिप्पणियाँ