UPPCS 2022 PYQ Mains General Studies 3
खण्ड अ
प्रश्न 1. डिजिटल कृषि से आप क्या समझते हैं, इससे प्राप्त होने वाले लाभों पर टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 2. आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन क्या है, भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के संदंर्भ में इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 3. पीएस गति शक्ति योजना के स्तंभों को बताइये। आपके विचार में क्या इससे प्रतियोगिता तथा श्रेष्ठ संयोजकता जनित होगी । विवेचना कीजिे।
प्रश्न 4. वित्तीय समावेशन, सामाजिक न्याय प्राप्त करने के लिए विकास प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। टिप्पणई कीजिए।
प्रश्न 5. भारत सरकार की वर्तमान औद्योगिक नीति का मेक इन इंडिया तथा स्टैण्ड अप इन्डिया के विशेष संदर्भ में मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न 6. राष्ट्रीय सुरक्षा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 7. ई - प्रदूषण तथा आन्तरिक्ष प्रदूषण को समझाइये। इसके प्रबंधन के लिए क्या सुझाव दिए गए हैं।
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश में निर्मित हो रहे रक्षा गलियारा परियोजना के महत्व की समीक्षा कीजिए।
प्रश्न 9. भारत की रक्षा आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार की अग्निवीर योजना का विश्लेषण कीजिए।
प्रश्न 10. आपदायें कितने प्रकार की होती हैं, भारत में इसके प्रबंधन पर व्याख्या कीजिए।
खण्ड ब
प्रश्न 11. समावेशी संवृद्धि अब विकासात्मक रणनीति का केन्द्रबिन्दु बन गयी है। भारत के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिए। इस संवृद्धि की प्राप्ति हुेतु उपचारात्मक सुझाव भी दीजिए।
प्रश्न 12. कौशल विकास की देश के आर्थिक विकास में क्या भूमिका होती है, उत्तर प्रदेश कौशन विकास मिशन, 2022 के उद्देश्यों और उसकी मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 13. वैश्वीकरण और उदारीकरण की नीतियों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभावों की विशेषता विदेशी व्यापार, पूँजी प्रवाहों एवं प्रविधि हस्तान्तरण के संदेर्भ में व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 14. भारत में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तीय एवं तकनीकि व्यवहारिकता का परीक्षण कीजिए। देश में सैर ऊर्जा प्रवाहों एवं प्रविधि हस्तान्तरण के संदर्भ में व्य़ाख्या कीजिए।
प्रश्न 15. पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपेक्षाकृत कम विकसित होने के लिए कौन से कारक उत्तरदायी हैं व्याख्या कीजिए एवं इस क्षेत्र के विकास हेतु उपाय भी सुझाइये.
प्रश्न 16. नैनोसाइंस और नैनोटेक्नॉलाजी को परिभाषित कीजिए। विज्ञान और कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी क्षमता पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
प्रश्न 17. बौद्धिक सम्पदा अधिकारों से संबेधित मुद्दों की चर्चा कीजिए और इनके उल्लंघन को कैसे रोका जा सकता है।
प्रश्न 18. सैन्य तथा असैन्य क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धि की भूमिका और प्रभावों की तार्किक व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 19. स्वतंत्रता के उपरान्त पूर्वोत्तर भारत में व्याप्त विद्रोह की स्थिति को विस्तार से समझाइये।
प्रश्न 20. आपदी प्रबन्धन में सरकार की क्या भूमिका है, क्या स्थानीय नागरिकों को इसका प्रशिक्षण देना उचित होगा, अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
0 टिप्पणियाँ