UPPCS 2022 PYQ Mains General Studies 2

खण्ड अ

प्रश्न 1. ई - गवर्नेंस से संबंधित उमंग योजना की प्रमुख विशेषताएं बताइए।

प्रश्न 2. गरीबी और भूख के मूल कारण क्या हैं इनको दूर करने के लिए क्या सरकारी नीतियां लागू की गई हैं।

प्रश्न 3. नीति निर्माण प्रक्रिया में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका की विवेचा कीजिए।

प्रश्न 4. भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 की परिधि में कौन कौन से अधिकार शामिल हैं।

प्रश्न 5. राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कार्यों एवं संबंधों पर विचार कीजिए।

प्रश्न 6. केन्द्र राज्य वित्तीय संबंधों में वित्त आयोग की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 7. लोक अदालतों ने भारतीय विधिक प्रणाली में परिवर्तन लाने में उत्प्रेरक की भूमिका निभायी है। स्पष्ट करियें.

प्रश्न 8. ऊर्जा सुरक्षा का प्रश्न भारत की आर्थिक प्रगति का सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाग है। पश्चिम एसियाई देशों के साथ भारत की ऊर्जा नीति सहयोग का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 9. रूस यूक्रेन संघर्ष के कारणों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 10. भारत नेपाल के मध्य विवादास्पद मामले कौन से हैं, इसकी विवेचना कीजिए।

खण्ड ब

प्रश्न 11. स्वयं सहायता समूहों की चुनौतियों की विवेचना कीजिए। इसको प्रभावकारी एवं लाभकारी बनाने के साधन क्या है।

प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश  सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्य का वर्णन करते हुए बताइए कि यह अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में कहाँ तक सफल है।

प्रश्न 13. नीति आयोग के उद्देश्यों और संरचना की व्याख्या कीजिए। इसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ क्या हैं।

प्रश्न 14. क्या समितियाँ संसदीय कार्यों के लिए उपयोगी मानी जाती है, इस संदर्ब में प्राक्कलन समिति की भूमिका की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 15. भारत का राष्ट्रपति कैसे निर्वाचित होता है

प्रश्न 16. भारत में एक राष्ट एक चुनाव का अवधारणा की अपनी संभावनाएं एवं सीमाए हैं, परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 17. भारतीय संविधान के आधारभूत ढाँचा सिद्धान्त के विकास एवं प्रभाव की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 18. उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की समस्याओं व सुधारों पर एक आलोचमात्मक टिप्पणी लिखिएं।

प्रश्न 19. भारत और अमेरिका के बीच विवाद और सहयोग के क्षेत्र क्या हैं, चर्चा करें।

प्रश्न 20. भारत के सतत विकास में विश्व बैंक की भूमिका का मू्ल्यांकन कीजिए।