UPPCS 2022 PYQ Mains General Studies 1

खण्ड अ

प्रश्न 1. मौर्यकालीन कला एवं स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 2. उन्नीसवीं सदी में उत्तर प्रदेश में पुनर्जागरण के स्वरूप पर प्रकाश डालिे।

प्रश्न 3. प्रेस की आजादी के लिए संघर्ष में राष्ट्रवादी नेता बाल गंगा धऱ तिलक के योगदाव का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 4. भारत में जनसंख्या विस्फोट के कारणों का उल्लेख कीजिए तथा इस समस्या से निपटने के लिए सुझाव दीजिए।

प्रश्न 5. सामाजिक सशक्तिकरण में सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्तरजाल (इंटरनेट) का भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 6. जब निर्धनता कई पीढ़ियों तक हस्तांतरित होती है, तो वह एक संस्कृति का रूप ले लेती है। स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 7. हेरिटेज आर्क क्या है , पर्यटन संभावनाओं की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में इसे महत्व को रेखांकित कीजिए।

प्रश्न 8. स्मार्ट सिटी मिशन क्या है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस योजना हेतु चुने गए नगरों की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं का सोदाहरण सहित विस्तृत विवरण कीजिए।

प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न त्यौहारों का उल्लेख कीजिए।

खण्ड ब

प्रश्न 11. गुप्तकाल को प्राचीन भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है

प्रश्न 12. भगत सिंह द्वारा प्रतिपादित क्रान्तिकारी दर्शन पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 13. प्राचीन भारतीय ज्ञान के उन बिन्दुओं को स्पष्ट करिये जिनके आधार पर भारत को विश्वगुरू अभिहित किया गया।

प्रश्न 14. भारतीय समाज में निरन्तरता एवं परिवर्तन के कारकों पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 15. वैश्वीकरण एवं निजीकरण को परिभाषित कीजिए। इन दोनों के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डालिए।

प्रश्न 16. जातीय गठजोड़ धर्मनिरपेक्ष तथा राजनीतिक कारकों से उत्पन्न होते हैं न कि आदिम पहचान से। चर्चा कीजिए।

प्रश्न 17. उष्ण किटबन्धीय चक्रवातों की उत्पत्ति के कारण, संरचा तथा संबंधित मौसम का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 18. भारत में ग्रामीण अधिवासों के प्रतिरूप को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 19. भारत में भूकम्प पेटियों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 20. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में प्रचलित प्रमुख लोकगीतों का विवरण करते हुए उनकी प्रमुख विशेषताओं को उल्लिखित कीजिए।