UPPCS 2021 PYQ Mains General Studies 4
खण्ड अ
प्रश्न 1. क्या वैयक्तिक नैतिकता का प्रभाव लोक जीवन के निर्णयों पर पड़ता है।
प्रश्न 2. महात्मा गाँधी के मत के अनुसार वे कौन से आवश्यक सद्गुण है जो एक आदर्श मानवीय नैतिक व्यवहार हेतु उत्तरदायी होते हैं , विवेचना कीजिए।
प्रश्न 3. भ्रष्टाचार सरकारी राजकोष का दुर्पयोग, प्रशासन की अक्षमता एवं राष्ट्रीय विकास में बाधा उत्पन्न करने के कारण है। इस कथन के परिप्रेक्ष्य में सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार रोकने के उपाय बताइए।
प्रश्न 4. लोक सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का निरूपण कीजिए
- नैतिक शासन
- लोक जीवन में सत्यनिष्ठा
प्रश्न 5. दुग्ध व्यवसायिओं के संगठन द्वारा एक शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हैं कि संगठन को किसी प्रकार की हिंसा न करने दैं। पुनः वे कहते हैं कि यदि आवश्यकता हो , तो उन्हें पाठ पढ़ा दें। एक तैनात पुलिस कर्मी धरना देने वाले एक व्यक्ति से बहस करता है और पिटायी कर देता है। कारण पूछे जाने पर वह कहता है कि पुलिस अधीक्षक ने पाठ पढाने के लिये कहा था। उपर्युक्त प्रकरण के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस कर्मी के नैतिक आचरण पर टिप्पणी लिखिये।
प्रश्न 6.मनोवृत्ति को परिभाषित कीजिए तथा मनोवृत्ति एवं अभिक्षमता के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य संबंधों की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 7. सहानुभूति को परिभाषित कीजिए और कमजोर वर्ग की समस्याओं के समाधान में सहानुभूति की भूमिका की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 8. संवेगात्मक बुद्धि प्रभावशाली कार्यप्रणालियों में बहुत आवश्यक है , इस कथन पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 9. लोक सेवकों के अंदर सहनशीलता तथा करूणा को कैसे पोषित किया जा सकता है अपना सुझाव दीजिए।
प्रश्न 10. विभेद कीजिए
- वस्तुनिष्ठता एवं निष्ठा में
- अभिवृत्ति की संरचना एवं प्रकार्यों में।
खण्ड ब
प्रश्न 11. भारतीय समाज में परपंरागत मूल्य क्या है आधिनिक मूल्यों से इसकी क्या भिन्नता है व्याख्या कीजिए
प्रश्न 12. निजी क्षेत्र की नैतिक विकृतियाँ क्या हैं, नैतिक जीवन के तीन विकल्पों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 13. वर्तमान प्रशासनिक संरचना में गुणात्मक सेवा प्रदान करने के लिए क्या कार्य संस्कृति में बदलाव आवश्यक है तर्क सहित उत्तर दीजिए।
प्रश्न 14. क्या लोक प्रशासन पर न्यायिक नियंत्रण आवश्यक है लोक प्रशासन पर संभावित न्यायिक नियंत्रण के विभिन्न रूपों की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 15. राम मूर्ति एक सरकारी कर्मचारी है तथा अपने वृद्ध माता पिता के साथ इंदौर में रहते हैं। एक दिन भ्रमण के दौरान 11 वर्ष एक अनाथ बालक के उनकी मुलाकात हो जाती है। वह दयनीय स्थिति में एक बेघर बालक था, जिसकी देख भाल करने वाला कोई नहीं था। राम मूर्ति उस बालक को अपने घर ले आते हैं और प्रस्ताव रखते हैं कि यदि वह राम मूर्ति के वृद्ध माता पिता की देखभाल करेगा, तो व उसकी आवश्यकतानुसार दैनिक मजदूरी देंगे तथा शिक्षा की भी व्यवस्था करेंगे। नैतिक दृष्टिकोण से राम मूर्ति के आचरण का मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न 16. मानव के नैतिक एवं राजनैतिक अभिवृत्ति से आप क्या समझते हं आप इन्हें वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य में किस प्रकार उचित सिद्ध करेंगे।
प्रश्न 17. लिंग संबंधी नकारात्मक अभिवृत्ति के मूल कारणों की विवेचना कीजिए। यह इतनी दृढ़ क्यों है
प्रश्न 18. सामाजिक समस्या के प्रति व्यक्ति को मनोवृत्ति निर्माण को प्रभावित करने वाले कारकों की उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से विवेचना कीजिए।
प्रश्न 19. आज लोक सेवाओं में वस्तुनिष्ठता एवं निष्ठा समय की मांग है, कथन को सिद्ध कीजिए।
प्रश्न 20. राजीव एक प्रवासी श्रमिक था। एक दिन जब वह साईकिल से रोड पर जा रहा था, तो एक कान ने उसकी साईकिल को धक्का मार दिया राजीव के कार चालक को कार से बाहर खींचकर निकाला तथा उसे गालियाँ देने लगा। कार चालक ने एक छुरा निकाला तथा छुरे से उस पर तीन चार बार वार(घोप) कर वहाँ से भाग गया। तमाशबीनों ने राजीव को अस्पताल पहुँचाने में देर करेन तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गई। यदि राजीव के स्थान पर आप होते है, तो कार चालक की इस गैर जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति आप क्या करते , इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं तथा दुर्घटना पीडितों के प्रति लोग बहुधा उदासीन या निष्क्रीय अभिवृत्ति का प्रदर्शन करते हैंष इसके कारणों की विवेचना कीजिए तथा इसके निवारण हेतु उपायों को सुझाइए।
0 टिप्पणियाँ