UPPCS 2021 PYQ Mains General Studies 2
खण्ड अ
प्रश्न 1. नीति निर्माण प्रक्रिया में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 2. भारत में नागरिक अधिकार पत्र प्रभावी नहीं बन सके है। इन्हें प्रभावी एवं अर्थपूर्ण बनाने की आवश्यकता है मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न 3. निर्धनता और भूख से जुड़े मुद्दे भारत की चुनावी राजनीति को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
प्रश्न 4. संविधान की उद्देश्यिका संविधान के आधारभूत लक्षण एवं मानव गरिमा की वृद्दि का प्रतिज्ञान करती है स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 5. भारत में केन्द्र और राज्यों के वित्तीय संबंधों का वर्णन कीजिये।
प्रश्न 6. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों के प्रभाव और भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
प्रश्न 7. भारतीय संसद की कार्यप्रणाली में संसदीय समितियों की भूमिका का वर्णन करे।
प्रश्न 8. जी-20 शिखर सम्मेलन 2021(रोम) के प्रमुख विषय के बारे में टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 9. भारत एवं नेपाल के मध्य तनावपूर्ण संबंधों के पीछे चीनी कारक की भूमिका की विवेचना कीजिये।
प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश की राजस्व व्यवस्था के समक्ष मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं।
खण्ड ब
प्रश्न 11.एक जनतांत्रिक व्यवस्था में लोक सेवाओं की भमिका का भारत के विशेष संदर्भ में विवेचना कीजिए।
प्रश्न 12. केन्द्रीय सतर्कता आयोग के गठन व कार्यों का वर्णन करते हुए इसकी सीमाओं का विश्लेषण कीजिए।
प्रश्न 13. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ग्रामीण गरीबों की गरीबी कम करने का अधिकार देता है, टिप्पणी करें।
प्रश्न 14. भारतीय संविधान का ढाँचा संघात्मक है, परंतु उसकी आत्मा एकात्मक है। स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 15.उन मुख्य उपायों की विवेचना कीजिए जिनके द्वारा भारतीय संसद कार्यपालिका पर नियंत्रण रखती है।
प्रश्न 16. भारत में पंचायती राज व्यवस्था की सफलताओं को सीमित करने वाली सममस्याओं का विश्लेषण करें। इस समस्याओं का सामना करने में 73वाँ संवैधानिक संशोधन कितना सफल रहा है
प्रश्न 17. सार्वजनिक धन के संरक्षक के रूप में, भारत के नियंत्रक एवं महा लेखा परीक्षक की भूमिका का परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 18. आर्कटिक परिषद की संरचना एवं कार्यकरण पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
प्रश्न 19. अफगानिस्तान में भारत के साफ्ट पावर राजनय के कारणों का मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न 20. अब्राहम समझौता एशिया की राजनीति में एक नयी शुरूआत है। व्याख्या कीजिए।
0 टिप्पणियाँ