UPPCS 2020 PYQ Mains General Studies 4
खण्ड अ
प्रश्न 1. मूल्य सूजन में परिवार, समाज और शिक्षण संस्थाओं की भूमिका की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 2. शासन में पारदर्शिता के लिए सूचना के अधिकार की भूमिका की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 3. बेईमान अधिकरियों के अभियोजन के लिए सरकार की स्वीकृति का आवश्यकता, भ्रष्टाचार के लिए एक सुरक्षा की ढाल है। इस कथन का परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 4. सिविल सेवा के सन्दर्भ में निम्नलिखित की विवेचना कीजिए।
- निष्पक्षथा
- प्रतिबद्धता
प्रश्न 6. आप प्रशासनिक कार्यों में सेवागात्मक बुद्धि को कैसे लागू करेंगे। व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 7. लोक सेवक शब्द से आप क्या समझते है लोक सेवा के लिए आवश्यक रूप से किस प्रकार की अभिक्षमता का होना विचारणीय है विवेचना कीजिए।
प्रश्न 8. निम्नलिखित में विभेद कीजिए।
- सहिष्णुता और सहानुभूति
- अभिवृत्ति और अभिक्षमता
प्रश्न 10. मनोवृत्ति परिवर्तन में विश्वासोत्पादक संचार के महत्व की व्याख्या कीजिए।
खण्ड ब
प्रश्न 11. ईमानदीर क्या है , शासन में ईमानदारी के दार्शनिक आधार की स्पष्ट व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 12. आचार सिद्धान्त के किन पाँच सिद्धान्तों को आप प्राथमिकता प्रदान करेंगे और क्यों, विवेचना कीजिए।
प्रश्न 13. गाीता का अनास्कत योग क्या है, सिविल सेवकों के लिए यह क्या संदेश देता है, व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 14. काण्ट का कर्तव्य के लिए कर्तव्य का सिद्धान्त क्या है, सिविल सेवा में इस सिद्धान्त की क्या भूमिका है, विवेचना कीजिए।
प्रश्न 15. देवानन्द, पेंशन विभाग में अनुसचिव के रूप में कार्य करते हैं. एक दिन उसके मित्र गुरूदत्त, जो स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में एक पी.ओ. है, निम्न घटना का जिक्र करत हैः
- पिछले दो वर्षों से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी श्री अशोक कुमार अपनी मासिक पेंशन का 30 प्रतिशत श्रीमती बिन्दु चोपड़ा को चेक के माध्यम से हर महीने भुगतान कर रहे है।
- मैने पाया कि श्रीमती चोपड़ा पेशन कार्यालय में आपके अधीन कार्य कर रहे अनुभाग अधिकारी श्री प्रेम चोपड़ा की पत्नी है
- मुझे इसमें संशय लग रहा है कि हो सकता है, यह घुस संबंधी घोटाला हो, जिसमें एक वरिष्ठ नागरिक को प्रेम चोपड़ा से पेंशन संबंधी फाइल का विपटारा करने के लिए घूस देने के लिए बाध्य किया जा रहा हो और पत्नी के खाते में घूस जमा करने को विवश किया जा रहा हो।
आप क्या सोचते हैं कि देवानन्द ने भयंकर गलती की या वे अपने नैतिक कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है, तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
प्रश्न 16. क्रोध एक हानिकारक नकारात्मक संवेग है, यह व्यक्तिगत जीवन एवं कार्य जीवन दोनों के लिए हानिकारक है। इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है। व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 17. ऐसा कहा जाता है कि सरकारी अपसर घूस इसलिए लेते हैं, क्योंकि लोग उनको घूस देते हैं। यदि लोग घूस देना बंद कर दें, तो घूस की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस कथन के बारे में आपका क्या विचार है, आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 18. लोक सेवकों के लिए आवश्यक बनियादी मूल्यों को संक्षेप में प्रस्तत कीजिए।
प्रश्न 19. सामाजिक प्रभाव और अनुनय ने भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में योगदान दिया है।
प्रश्न 20. आप एक लोक सेवक हैं, जो ऐसे प्रदेश में तैनात हैं जहाँ अभी अभी चुनाव सम्पन्न हुए हैं। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के चुनाव घोषणा पत्र में शराब बंदी प्रमुख वादा था। इस वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शराब की खरीद एवं ब्रिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया । क्या सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए जो ज्यादातर के द्वारा व्यक्तिगत पसंद/ इच्छा का मामला माना जाता हो, तर्कसंगत रूप से समीक्षा कीजिए।
0 टिप्पणियाँ