UPPCS 2020 PYQ Mains General Studies 2

खण्ड अ (उत्तर 125 शब्दों में)

प्रश्न 1.  न्यायिक सक्रियतावाद की व्याख्या कीजिये तथा भारत में कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के पारस्परिक संबंधों पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 2. भारत का राष्ट्रपति तानाशाह नहीं बन सकता । समझाइये।

प्रश्न 3. भारत में सहकारी संघवाद को बढावा देने में अन्तर राज्यीय परिषद की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 4. अनुच्छेद 32 भारत के संविधान की आत्मा है। संक्षेप में व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 5. उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास हेतु गैर सरकारी संगठनों की भूमिका का परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 6. सरकारी नीतियों के संदंर्भ में सूचना एवं संचार प्रोद्योगिकी की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 7. भारत में मानव संसाधन प्रबन्धन से संंबंधित विभिन्न पहलओ

प्रश्न 8. महामारी के दौरान श्रम प्रवास के परिप्रेक्ष्य में अपनी अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से बहुराष्ट्री कम्पनियों को आकर्षित करने में उत्तर प्रदेश के प्रयासों का परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 9. भारत की प्रवासी नीति क्या है वर्तमान में भारतीय प्रवासियों के समक्ष क्या चुनौतियाँ है।

प्रश्न 10. भारत अमरीका 2+2 मंत्रीस्तरीय संवाद पर टिप्पणी कीजिए।

खण्ड ब (200 शब्दों में)

प्रश्न 11. लोकहित का प्रतेयक मामला, लोकहित वाद का मामला नहीं होता। मूल्यांकन कीजिए

प्रश्न 12. एक संस्था के रूप में चुनाव आयोग द्वारा वर्तमान में किन किन समस्याओं का सामना किया जा रहा है।

प्रश्न 13. वित्त आयोग के क्या कार्य हैं, राजकोषीय संघवाद में इसकी उभरती भूमिका की समीक्षा कीजिए।

प्रश्न 14. भारतीय राजनीति में प्रमुख दबाव समूहों की पहचान कीजिए और भारत की राजनीति में उनकी भूमिका का परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 15. ई - शासन ने प्रशासनिक तंत्र को किस सीमा तक अधिक नागरिक केन्द्रि बनाया है, क्या ई शासन प्रणाली को और अधिक सहभागी बनाया जा सकता है।

प्रश्न 16. सूचना अधिकार अधिनियम ने लोकसेवकों को स्टील फ्रेम के बाहर आकर निष्ठापूर्वक जनता की सेवा करने के लिए बाध्य किया है। व्याख्या करें।

प्रश्न 17. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 18. प्रधानमंत्री मोदी एवं चीनी राष्टपति के बीच सौहार्दपूर्ण मामल्लपुरम शिखर बैठक के बावजूद, कई वर्षों के अन्तराल के बाद फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद गहरा गया है। आपके अनुसरा इसके पीछे क्या कारण है।

प्रश्न 19. चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) के  बारे में आप क्या समझते हैं। क्या मालाबार सैन्य अभ्यास विश्व राजनीति में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने में सफल होगा।

प्रश्न 20. कोरोना काल (कोविड 19) में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका का विवेचन कीजिए।