UPPCS 2020 PYQ Mains General Studies 1

प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता काल में शहरी नियोजन पर टिप्पणी लिखिये.

प्रश्न 2. वर्ण व्यवस्था पर गाँधी के विचराों का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 3. इटली में फॉसीवाद के नेता मुसोलिनी की विदेश नीति पर समीक्षात्मक टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 4. भारत को एक संमिश्रित सास्कृति समाज होने के लाभों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 5. समकालीन भारत में प्रमुख महिला संगठनों के योगदानों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 6. समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए कि क्या भारत में गरीबा का मुख्य कारण बढ़ती हुई जनसंख्या है या जनसंख्या वद्दि का मुख्य कारण गरीबी है।

प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश को प्रमुख भौतिक प्रदेशों में विभाजित करते हुए इसके भाभर और तराई क्षेत्रों की भौगोलिक विशेषताओ का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 8. स्मार्ट सिटी सिशन क्या है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस योजना हेतु चुने गये नगरों की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड पर्यटन सर्किट के प्रमुख पर्यटन की अवस्थिति का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 10. भारत के विशेष संदर्भ में सीमान्त(फ्रंटियर) और सीमा (बाउंडरी) का अन्तर स्पष्ट कीजिए।

खण्ड ब

प्रश्न 11. भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में पाश्चात्य प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 12. भारत में गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली के काल में ब्रिटिश शासन के प्रसार की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 13. जैकोबिन्स कौन थे, फ्राँसीसी क्रान्ति में उनकी क्या भूमिका थी।

प्रश्न 14. साम्प्रदायिकता के संदर्भ में राष्ट्र और नागरिकता के प्रत्यय का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 15. उदारीकरण क्या है उदारीकरण ने भारतीय सामाजिक संरचना को किस प्रकार प्रभावित किया है।

प्रश्न 16. उत्तर प्रदेश में सिंचाई के साधनों में क्रमशः हो रहे परिवर्तनों को रेखांकित कीजिए।

प्रश्न 17. ज्वालामुखी के उद्गगार के कारणों की विवेचना कीजिए तथा उसके लावा के निक्षेपण से बने स्थल रूपों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 18. हिन्द महासागर के संसाधनों के शोषण और उपयोग से जुड़ी विभिन्न पारिस्थितिकीय समस्याओं पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 19. विपरीत प्रवास क्या है, कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था पर इसका क्या प्रभाव पड़ा।

प्रश्न 20. उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में स्थल रूपों को आकार प्रदान करने में हिमनदों की भूमिका का वर्णन कीजिए।