UPPCS 2019 PYQ Mains General Studies 3

लघु उत्तरीय प्रश्न ( 125 शब्दो में)

खण्ड अ

प्रश्न 1. वैश्वीकरण के कारण भारत में औद्योगिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 2. नीति आयोग द्वारा तैयार की गई राष्ट्रीय ऊर्जा नीति 2017 के परिप्रेभ्य में, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों द्वारा ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्यों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 3. भारत में सतत विकास लक्ष्यों के प्रयास पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 4. प्रधानमत्री किसा सम्पदा योजना क्या है, इसके उद्देश्यों एवं प्रावधानों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 5. भारतीय कृषि में तकनीकी मिशन का तात्पर्य क्या है, इसके उद्देश्यों की विवेचना करे।

प्रश्न 6. साइबर सुरक्षा विज्ञान क्या है, इसका महत्व बातएँ।

प्रश्न 7. जैव प्रौद्योगिकी के अऩुप्रयोग जिन क्षेत्रों में हो रहे हैं उनकी चर्चा कीजिए।

प्रश्न 8. वामपंथी उग्रवादी विचारधारा से प्रभावित नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक संवृद्दि की मुख्यधारा में आने की सूधारक रणनीतियों पर चर्चा करें.

प्रश्न 9. भारत की राष्ट्रीय रक्षा परिषद पर प्रकाश डालें।

प्रश्न 10. रक्षा क्षेत्र में पी. पी. पी. मॉडल क्या है

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (200 शब्दों में)

प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रमुख प्रावधानों का परीक्षण कीजिए। इसके क्रियान्वयन की प्रस्थिति का उल्लेख करे।

प्रश्न 12. आर्थिक विकास और कार्बन उत्सर्जन के बीच सन्तुलन की समस्या पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 13. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधानों का उल्लेख करें। खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु किन सुधारों की आवश्यकता है, समझाइए।

प्रश्न 14. सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उपक्रम भारत में आर्थिक संवृद्धि तथा रोजगार संवर्धन के वाहक है इस कथन की परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 15. उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में अन्तर क्षेत्रीय असमानताओं को स्पष्ट कीजिए तथा पिछड़े क्षेत्रों के विकास में बाधक कारकों का उल्लेख करें।

प्रश्न 16. प्रोद्योगिकी सूचना कार्यक्रम और मूल्यांकन परिषद () क्या है, इसका जनादेश बतायें। आई. टी. क्षेत्र में 2020 तक भारत में आऩेवाली प्रौद्योगिकियों को सूचिबद्ध करें।

प्रश्न 17. प्रौद्योगिकी विजन दस्तावेज 2035 के चिन्हित क्षेत्र, लक्ष्य एवं भारतीय नागरिकों को उपलब्ध विशेषाधिकारों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 18. वैश्वीकरण के युग में राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियाों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 19. भारत में केन्द्र , राज्य तथा जनपद स्तरों पर आपदा प्रबन्धन की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 20. वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था के लिए चुनौतियाँ तथा उनके समाधान पर टिप्पणी कीजिए।