UPPCS 2019 PYQ Mains General Studies 2

लघु उत्तरीय प्रश्न (125 शब्दों में)

खण्ड अ

प्रश्न 1. कश्मीर मामले में भारत मध्यस्थता का विरोध क्यों करता है

प्रश्न 2. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश में किसान और कृषि के क्षेत्र समस्याओं एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालिए। इनके सुधार के लिए सुझाव दीजिए।

प्रश्न 4. चुनाव बान्ड क्या है क्या यह राजनीतिक वित्ति पोषण प्रणाली में पारदर्शिता लाने में सक्षम है

प्रश्न 5. भारतीय ग्रामीण जीवन पर स्वयं सहायता समूहों का क्या प्रभाव पड़ा है वर्णन कीजिए।

प्रश्न 6. प्रवासी भारतीयों का भारत के आर्थिक व्यवस्था में योगदान पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 7. भारत की संघीय व्यवस्था किस प्रकार से अमरीकी (यू.एस.ए,) संघीय व्यवस्था से भिन्न है व्याख्या करें।

प्रश्न 8. राज्य सभी के उन विशिष्ट शक्तियों का वर्णन कीजिए, जो कि भारतीय संविधान के अन्तर्गत लोकसभी को प्राप्त नही है।

प्रश्न 9. भारत के आम चुनाव में मतदाता निरीक्षण पेपे ऑडिट ट्रायल(vvpat) के प्रयोग का मूल्याँकन कीजिए।

प्रश्न 10. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की सेवैधानिक स्थिति का परीक्षण कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (200 शब्दों में)

खण्ड ब

प्रश्न 11. अफगानिस्तान से अमेरिका की सैन्य वापसी भारत को किस प्रकार प्रभावित करेगी। टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 12. OBOR  के आलोक में भारत चीन संबंधों की प्रकृति की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 13. धारा 370 पर भारत सरकार की कार्यवाही ने जम्मू कश्मीर की यथास्थिति को परिवर्तित कर दिया है। यह इस क्षेत्र कि विकास को किस प्रकार से प्रभावित कर सकता है। चर्चा कीजिए।

प्रश्न 14. नीति आयोग, के गठन के कारण, उद्देश्यों एवं कार्यों का उल्लेख करते हुए हाल ही में पुनर्गठित नीति आयोग का विवरण दीजिए।

प्रश्न 15. गरीबी एवं भुखमरी से संबंधित मुख्य मुद्दे क्या हैं

प्रश्न 16. ई - गवर्नेंस को स्पष्ट कीजिए। ई - गवर्नेस की विशेषताएं एवं लाभ का उल्लेख कीजिए। इसके सम्मुख मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं

प्रश्न 17. 2019 के मानसून सत्र में संसद ने आतंक विरोधी कानून और सूचना के अधिकार में संशोधन किया है। इन संशोधनों के फलस्वरूप क्या महत्वपूर्ण बदलाव लाए गए हैं। विश्लेषण करें।

प्रश्न 18. भारत के संविधान में समानता के मूलाधिकार की समीक्षा कीजिए।

प्रश्न 19. भारत में वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्रों का उदय एवं प्रयोग पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये.

प्रश्न 20. भारत में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) के गठन और कार्य का वर्णन कीजिए।