UPPCS 2019 PYQ Mains General Studies 1

लघु उत्तरीय प्रश्न (125 शब्द)

खण्ड अ

प्रश्न 1.  सरदार वल्लभभाई पटेल की भारतीय रियासतों के विलीनीकरण में भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 2. विश्व शान्ति स्थापना में बौद्ध साहित्य की भूमिका वर्णन कीजिए।

प्रश्न 3. महात्मा गाँधी भारतीय राजनीति के मध्यम मार्गी दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं। तर्कपूर्ण व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 4. साम्प्रदायिक हिंसा धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा भड़कायी जाती है, असामाजिक तत्वों द्वारा प्रारम्भ की जाती है, राजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रोत्साहित की जाती है, निहित स्वार्थों द्वारा वित्तपोषित होती है। टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 5. भारत में स्त्रियों की बदलती प्रस्थिति का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 6. शहरी समस्याओं के समाधान की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश में पाये जाने वाले खनिजों का विवरण दीजिए।

प्रश्न 8. स्मार्ट सिटी विकास हेतु मूल अधोसंरचनात्मक तत्व बताएं।

प्रश्न 9. भू - मण्डलीय ऊष्मन पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 10. बुन्देलखण्ड का एक सांस्कृतिक क्षेत्र के रूप में भौगोलिक विवरण प्रस्तुत कीजिए।

दीर्ष उत्तरीय प्रश्न (200 शब्दों में)

खण्ड ब

प्रश्न 11. 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन ने भारतीय अर्थव्यवस्था के मेरूदण्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया था। व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 12. द्वितीय विश्व युद्ध को अवश्यम्भावी बनाने में हिटलर की भूमिका की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 13. 1857 का विद्रोह भारतीय इतिहास में एक निर्णायक मोड़ था। विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 14. धर्मनिरपेक्षतावाद अभिमुखन व व्यवहार के एक समुच्चय के रूप में उदारवादी लोकतांत्रिक भारत के भविष्य के लिए अपरिहार्य है। विवेचना कीजिए।

प्रश्न 15. भारतीय महिलाओं पर भूमण्लीकरण के प्रभावों की विवेचना उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से कीजिए।

प्रश्न 16. वैश्वीकरण क्या है भारतीय सामाजिक संरचना पर इसके प्रभावों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 17. उत्तर प्रदेश की पर्यटन नीति(2018) के प्राथमिक लक्ष्यों का विवरण दीजिए।

प्रश्न 18. वायु राशि क्या है, इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 19. ज्वालामुखी, भूकम्प और सुनामी आपस में कैसे संबंधित है, ज्वालामुखी उद्गगार के सम्भावित सभी कारणओं पर प्रकाश डालिये।

प्रश्न 20. महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी कारकों का उल्लेख कीजिए और अन्य. महासागर की जल धाराओं का नाम बताइए।